रामगढ़ में बैठक, कोटपा अधिनियम के तहत काटे चालान

रामगढ़ (जैसलमेर). जिला केमिस्ट एसोसिएशन के रामगढ़ ब्लॉक की ओर से तंबाकू मुक्त राजस्थान अभियान को बनाने के लिए औषधि नियंत्रण अधिकारी राजेश मीणा की प्रेरणा तथा जिला केमिस्ट एसोसिएशन के महासचिव मनोज आर भाटिया के सहयोग से रामगढ़ ब्लॉक के दवा व्यवसायियों की बैठक आयोजित की गई। रामगढ़ ब्लॉक केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश खत्री ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए औषधि नियंत्रण अधिकारी राजेश मीणा ने तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए कहा कि सभी दवा व्यापारी स्वयं तंबाकू के सेवन से दूर रहें तथा जनता को दूर रहने के लिए जागरूक करें । सचिव भाटिया ने बैठक को संबोधित करते हुए तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभवाओं के बारे में भी जानकारी दी।
बैठक में रामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नरेश खत्री, सचिव विकास विश्नोई, प्रदीप खत्री, संजयपाल सिंह, तरुण सैन, रमणसिंह, मधुसूदन भार्गव, मंगलदीप, विश्वनाथ विश्वास वासुदेव चौहान आदि दवा व्यवसायी उपस्थित थे। कोटपा अधिनियम के तहत काटे चालान-औषधि नियंत्रण अधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नियम विरुद्ध तंबाकू का क्रय विक्रय करने वालों पर कोटपा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। इसी के तहत रामगढ़ में सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने का अभियान चलाया गया। नियम विरुद्ध तंबाकू क्रय विक्रय करने वाले दुकानदारों के चालान काटे गए। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान दुकानदारों को तंबाकू सेवन रोकने के प्रति जागरूक किया गया तथा तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव एवं उसके सेवन को रोकने वाले पोस्टरों का वितरण किया गया।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/meeting-in-ramgarh-challan-deducted-under-cotpa-act-7486467/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां