सोनार दुर्ग व गड़ीसर झील के किनारे सीमा प्रहरियो ने किया योगाभ्यास
जैसलमेर. जैसलमेर स्थित 191 वीं वाहिनी मुख्यालय के खेल मैदान पर सीमा सुरक्षा बल सेक्टर लेवल इण्टर बटालियन फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सेक्टर मुख्यालय जैसलमेर (उत्तर) की 191, 92, 87 व 166 वीं वाहिनियों ने भाग लिया। सभी मुकाबले नॉकआउट पद्धति से खेले गए। फाइनल मुकाबला 191 वीं वाहिनी व 166 वीं वाहिनी के मध्य खेला गया। जिसमें 191 वीं वाहिनी ने 166 वीं वाहिनी को 2-0 से हराकर इंटर बटालियन प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले समादेष्टा सीताराम बैरवा ने फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि डॉं. आरसी बिसारीया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर- नार्थ) का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी दी। इस मुकाबले को देखने के लिये विभिन्न बटालियन के लगभग 120 जवान मौजूद थे। सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय (उत्तर) फुटबॉल टीम का चयन किया, जो आगामी सीमांत स्तर के खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इसी तरह शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल की 191 वीं वाहिनी के कार्मिकों ने योगा अमृत महोत्सव के तत्वाधान व आगामी अंतराष्ट्रीय योगा दिवस की शृंंखला में पर्यटन नगरी में स्थित विश्वविख्यात गड़ीसर झील के किनारे प्राकृतिक सुंदरता व खुशनुमा वातावरण में योगाभ्यास किया। वाहिनी के योगा प्रशिक्षक ने विभिन्न प्रकार के आसन व व्यायाम करवाया। समादेष्टा बैरवा ने योगा अभ्यास में उपस्थित सभी कार्मिको को योगा के लाभ बताए, वहीं रोजाना अपनी जीवन-शैली मे शामिल करने को प्रेरित किया। योगाभ्यास में 80 कार्मिकों ने भी शिरकत की।
सोनार दुर्ग में सीमा प्रहरियो ने किया योगाभ्यास
जैसलमेर. सीमा सुरक्षा बल की 191 वीं वाहिनी के कार्मिकों ने शनिवार को ऐतिहासिक सोनार दुर्ग में योगाभ्यास किया। शनिवार सुबह योगाभ्यास में समादेष्टा एसआर.बैरवा सहित कुल 135 कार्मिकों ने हिस्सा लिया। यहां स्थानीय निवासियों ने भी भागीदारी की। सभी को योग करने का संदेश दिया।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/enthusiasm-shown-in-sector-level-inter-battalion-football-competition-7486501/
Comments
Post a Comment