Crime: चाकू की नोक पर बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

लाठी. थानाक्षेत्र में एक नलकूूप पर महिला के साथ चाकू की नोक परर बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 14 मार्च को थानाक्षेत्र के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट पेश की थी कि 13 अप्रेल की शाम छह बजे वह, उसकी पत्नी व पुत्र नलकूूप पर कार्य कर रहे थे तथा उसकी पुत्रवधु झोंपे में थी। इस दौरान नागौर जिले के मेड़तासिटी रेण निवासी सुखाराम पुत्र डूंगराराम उसके झोंपे में आया तथा उसकी पुत्रवधु को अकेली देखकर चाकू से डरा धमकाकर बलात्कार किया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थानाधिकारी अशोककुमार विश्रोई के नेतृत्व में शंभूसिंह, गिरधारीसिंह, रामनारायण विश्रोई, प्रियंका व साइबर सैल के भीमरावसिंह की टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया। जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए गए।
यह है मामला

थानाक्षेत्र में एक महिला के साथ चाकू की नोक पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि 13 अप्रेल की शाम करीब छह बजे वह, उसकी पत्नी व पुत्र नलकूूप पर कार्य कर रहे थे। इस दौरान नागौर जिले के मेड़तासिटी रेण निवासी सुखाराम पुत्र डूंगराराम उसके झोंपे पर आया और उसकी पुत्रवधु को अकेली देखकर बलात्कार करने का प्रयास किया। वह अपने बचाव में चिल्लाई, लेकिन नलकूप पर कम्पैन चलने के कारण आवाज सुनाई नहीं दी। सुखाराम ने पास पड़े चाकू को उठाया और उसकी पुत्रवधु की छाती पर बैठ गया तथा गले पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी। जिससे उसकी पुत्रवधु डर गई। इसके बाद सुखाराम ने उसके कपड़े फाड़कर दो बार बलात्कार किया। वापिस जाते समय घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुत्रवधु ने पूरी घटना अपनी सास को बताई। जब उन्होंने आरोपी को जाकर ओलभा दिया तो वह झगड़े के लिए उतारू हो गया। आरोपी ने उसे पकड़ गया और जब उसकी पत्नी बीच बचाव करने आई तो पत्थर से मारा।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/crime-accused-of-raping-at-knife-point-arrested-7473256/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां