राजस्व अधिकारियों को हर घटना को लेकर चौकस रहने की हिदायत

जैसलमेर. अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिसिंह मीना ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राजस्व न्यायालयों में बकाया प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने के साथ ही बकाया राजस्व वसूली भी प्राथमिकता से करें। उन्होंने बजट घोषणाओं के तहत सरकारी संस्थाओं को भूमि का आवंटन शीघ्र ही कराने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर मीना ने शुक्रवार को जिला कलक्ट्री सभाकक्ष में आयोजित राजस्व एवं उपनिवेशन अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में यूआईटी सचिव सुनिता चौधरी, उपायुक्त उपनिवेशन जब्बरसिंह चारण, उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर दौलतराम चौधरी, फतेहगढ़ दिनेश विश्नोई, पोकरण राजेश विश्नोई के साथ ही अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।
धारा-91 में प्रभावी करे कार्यवाही
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे धारा- 91 के लम्बित प्रकरणों में समय पर कार्यवाही करें। उन्होंने ऐसे मामलों में राजस्व अधिकारियों को गम्भीरता रखने पर जोर दिया एवं कहा कि जो भी व्यक्ति सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करता है तो उनके खिलाफ समय पर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाएं।
सीमा ज्ञान एवं नामांतकरण के मामले निस्तारित करें
उन्होंने सीमा ज्ञान एवं नामांतकरण के लम्बित प्रकरणों को भी शीघ्र ही निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिवाय चक भूमि जो आवंटन योग्य है, उसको सूचीबद्ध कराने के साथ ही रोडा एक्ट में वसूली की कार्यवाही समय पर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएलपीसी में दर्ज प्रकरणों का भी समय पर निस्तारण कराने के साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालयए आयोग, लोकायुक्त आदि से प्राप्त प्रकरणों में भी गंभीरता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने अक्षय तृतीया एवं पीपला पूर्णिमा पर संभावित बाल विवाह को ध्यान में रखते हुए राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने पटवारियों को पाबंद करे कि किसी भी सूरत में बाल विवाह नहीं होने दे एवं जहां पर भी बाल विवाह होने की सूचना हो तो तत्काल ही जिला एवं पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/revenue-officers-instructed-to-be-vigilant-about-every-incident-7484438/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां