राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता, जैसलमेर ने उदयपुर को हराया
जैसलमेर. राजस्थान कबड्डी संघ के तत्वावधान में जिला कबड्डी संघ की ओर से पूनम स्टेडियम में आयोजित हो रही चार दिवसीय 69 वीं राज्य स्तरीय सीनियर महिला पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी के मुकाबले देखने दर्शकों का उमड़ पड़ा। प्रतियोगिता के समस्त मैच पहली बार रात्रिकालीन दूधिया रौशनी में खेले जा रहे हैं। पहले दिन उद्घाटन मेचो के बाद दूसरे दिन मेजबान जैसलमेर की टीम का मुकाबला उदयपुर से हुआ, जिसमे जैसलमेर की टीम ने उदयपुर की टीम को आसानी से हराकर अपना पहला मैच जीत लिया। आयोजन सचिव चन्दन सिंह भाटी ने बताया कि जैसलमेर में पहली बार आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के मुकाबले देखने बड़ी संख्या में दर्शक मुकाबले देखने पहुंचेे। कबड्डी संघ प्रदेश अध्यक्ष तेजस्वी सिंह गहलोत और जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर, सीईओ लक्ष्मणसिंह तंवर खुद संभाल रहे थे। दूसरे दिन राजस्थान पुलिस की टीम ने कोटा को एक तरफा मुकाबले में हरा दिया, वहीं सवाई माधोपुर ने बाड़मेर को बड़े अंतर से हराया। भरतपुर महिला टीम ने जैसलमेर महिला टीम को हराया। पुरुष वर्ग में झालावाड़ ने बारां, भरतपुर ने सीकर, बीकानेर ने दौसा, कोटा ने पाली, चितौड़ ने करौली, राजसमंद ने बूंदी, जैसलमेर ने उदयपुर को 67 के मुकाबले 48 अंकों से हराया। इसी तरह पुरुष वर्ग में जोधपुर ने जालोर को, गंगानगर ने सिरोही, अजमेर ने हनुमानगढ़ को, चूरू ने झुंझुनू को, टोंक ने धौलपुर को, राजस्थान पुलिस ने भीलवाड़ा को हराया। नॉक आउट में पुरुष बर्ग में जेयपुर ने झालावाड़, राजस्थान पुलिस ने कोटा, अलवर ने बीकानेर व सवाई माधोपुर ने चितोड़ को हराया। महिला वर्ग में झुंझनू ने दौसा, सवाई माधोपुर ने जालोर, सीकर ने सिरोही, टोंक ने कोटा, गंगानगर ने जोधपुर को, नागौर ने बाड़मेर, भरतपुर ने जैसलमेर को, भीलवाड़ा ने राजसमंद को हराया। दूसरे दौर में जेयपुर ने गंगानगर को, चूरू ने टोंक को सीकर ने पाली को, नागौर ने सवाई माधोपुर को, झुंझुनू ने उदयपुर को अजमेर ने बीकानेर को भरतपुर ने बूंदी को और हनुमानगढ़ ने भीलवाड़ा को हराया।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/state-level-kabaddi-competition-jaisalmer-beat-udaipur-7486465/
Comments
Post a Comment