20 दिन पूर्व हुई थी मौत, शव को लाने की कार्रवाई हुई शुरू

पोकरण. फलसूण्ड उपतहसील के सोहनपुरा निवासी एक व्यक्ति की सऊदी अरब में मौत हो जाने के बाद उसकेे शव को पुन: भारत लाने की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक शव कब गांव पहुंचेगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन एम्बेसी की ओर से दस्तावेज मंगवाकर कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिसकी सूचना एम्बेसी की ओर से केबिनेट मंत्री के ट्वीट पर रीट्वीट कर दी गई है। गौरतलब है कि सोहनपुरा निवासी इलमदीन (50) कुछ माह पूर्व सऊदी अरब के दमाम शहर में मजदूरी के लिए गया था। गत नौ जुलाई को अचानक उसकी मौत हो गई। इसके बाद से ही परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। परिवारजनों की माली हालत ठीक नहीं होने पर वे शव को अपने स्तर पर पुन: लाने में असमर्थ है। ऐसे में प्रशासन, सरकार व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा रहे है। 20 दिनोंं बाद कोई कार्रवाई शुरू नहीं होने पर परिवारजनों को शव के अंतिम दर्शन की आस जगी है।
केबिनेट मंत्री ने किया ट्वीट, तो एम्बेसी ने किया रीट्वीट
राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद को इलमदीन के मौत की सूचना मंगलवार को मिली। जिस पर उनकी ओर से इस संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत की गई तथा मुख्यमंत्री के साथ केन्द्रीय विदेश मंत्री को एक पत्र लिखा गया था। इसी प्रकार उन्होंने शव को वापिस लाने की मांग करते हुए एक ट्वीट भी किया था। जिस पर दुबई में बैठे भारतीय दूतावास की ओर से रीट्वीट करते हुए इस संबंध में परिवारजनों से एक ई-मेल उन्हें भिजवाने के लिए कहा गया। रीट्वीट में बताया गया कि ई-मेल मिलने के बाद दूतावास की ओर से शव को भारत भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। 20 दिनों से शव का इंतजार करते परिवारजनों के चेहरे पर कुछ राहत देखने को मिली। केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद ने इस संबंध में परिवारजनों से ई-मेल भिजवा दिया गया है। शीघ्र ही शव को पुन: भारत लाया जाएगा।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/death-occurred-20-days-ago-the-process-of-bringing-the-body-started-6305622/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां