एक बार फिर ओवर स्पीड होकर गिरा पवन ऊर्जा संयंत्र !

-बड़ाबाग गांव के समीप हादसा

जैसलमेर. शहर से 5 किमी दूर बड़ाबाग साइट पर लगा पवन ऊर्जा संयंत्र ओवर स्पीड होकर धराशायी होने से करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार कल देर रात तेज हवा के चलते बड़ाबाग साइट पर लगी एक मशीन ओवर स्पीड हो गई। कुछ देर तेज गति से चलने के बाद पूरा संयंत्र टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि संयंत्र के कोई नजदीक नहीं होने के कारण बडा हादसा होने से टल गया। लगभग चार करोड रूपए के संयंत्र के पंखे व हब गिरने से संबंधित कम्पनी को भी भारी नुकसान पहुंचा है। पवन ऊर्जा संयंत्र के तीने पंखे नीचे गिरकर चकनाचूर हो गए वहीं हब समेत अन्य उपयोगी सामान को भी भारी नुकसान हुआ है। हादसे के दौरान गनीमत रही कि नजदीक में कोई नहीं होने के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। -तीनों पंखुडिय़ा और हब गिरकर हुए चकनाचूर



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/wind-power-plant-dropped-once-again-at-over-speed-6283718/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां