चार्टर प्लेन से जैसलमेर पहुंचे विधायक, एयरपोर्ट पर बोले पूर्व सांसद जाखड़- चाहें तो वापसी कर सकते हैं पायलट

जयपुर। होटल फेयरमाउंट में बाड़ाबंदी में रह रहे विधायकों को शुक्रवार को जैसलमेर शिफ्ट कर दिया गया। जानकारी के अनुसार दोपहर जयपुर से चार्टर प्लेन के जरिए विधायक जैसलमेर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, सभी विधायक 14 अगस्त तक जैसलमेर में रहेंगे।

इस दौरान पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि सचिन पायलट चाहें तो वापसी कर सकते हैं। जाखड़ ने कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात कर वापसी की नसीहत दी। इससे पहले विधायकों के जैसलमेर शिफ्ट किए जाने को लेकर वहां के स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट किया गया था।

विश्वस्त सूत्रों की मानें तो इन विधायकों को जैसलमेर के सूर्यगढ़ रिसोर्ट में ठहराया जाएगा। विधानसभा का सत्र शुरू होने से ऐन पहले विधायकों को जयपुर शिफ्ट किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कोरोना के बढ़ते मामलों और सरकारी कामकाज प्रभावित न हो, इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मंत्रिमंडल के कुछ सदस्य जयपुर में ही रुकेंगे।

वहीं दूसरी ओर होटल फेयर माउंट में विधायक दल की बैठक सुबह 10 बजे बुलाई गई है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विधायकों को एकजुटता का पाठ पढ़ाया जाएगा। विधायक दल की बैठक के बाद विधायक बसों के जरिए एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर चार्टर प्लेन के जरिए जैसलमेर रवाना हुए।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/rajasthan-congress-mlas-reach-jaisalmer-6308538/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां