पेड पौधे, बिजली के पोल हुए धराषायी, सौर ऊर्जा प्लेटें व छप्पर उड़े

जैसलमेर /मोहनगढ क्षेत्र में बुधवार की देर रात्रि आए तेज तुफान ने काफी स्थानों पर भारी नुकसान पहुंचाया है। नहरी क्षेत्र में खेतों लगी सौर ऊर्जा प्लेटें उड़ गई। कच्चे मकानों की ईंटों से बनी दीवारें ढ़ह गई। छप्परे उड़ गए। नहरी क्षेत्र में खेतों में बने किसानों के कच्चे आषियाने उड़ गए। बड़े बड़े पेड पौधे धराषायी हो गए। सुथारवाला क्षेत्र में 11केवी विद्युत लाईन के 15 से अधिक पोल गिर गए। बुधवार की रात्रि आए तेज तुफान ने किसानों को लाखों रूपये का नुकसान पहुंचाया। सौर ऊर्जा प्लेटों के उड़ने से किसानों की फसलों को पानी नहीं मिल पा रहा है। अब फसलें भी पानी के अभाव में खराब होती नजर आ रही है।
खेतों में उड़ी सौर ऊर्जा प्लेट, ईंटों से बनी कच्ची दीवारें ढ़ही:-
नहरी क्षेत्र में बुधवार रात्रि आए तुफान ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। किसानांे को लाखों रूपये का नुकसान भी पहुंचाया। नहरी क्षेत्र में 4 एमजीडी, 1 एमजीआर, 1-2 एसबीएस में सौर ऊर्जा प्लेटों को काफी नुकसान पहुंचा है। इस संबंध में 4 एमजीडी के भूरा राम चैधरी, 1 एमजीआर के अब्दुल खां, गुलाम कादर, जामीन खां, रायब खां, अलादीन खां, मेहरदीन खां, रमजान खां, सम्मे खां, 1-2 एसबीएस के रमेष कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार की रात्रि आए तेज तुफान की वजह से खेतों लगी सारी सौर ऊर्जा की प्लेटें तास के पत्तों की तरह उड़ गई। कई मीटर की दूरी पर जाकर सौर ऊर्जा प्लेटें गिरी। सौर ऊर्जा प्लेट के टूटने से किसानों को लाखों रूपये का नुकसान भी पहुंचा है। खेतों ईंटों से बने कच्चे मकानों व झोंपड़ों की दीवारे भी धराषायी हो गई। तो कई स्थानों पर छप्पर भी उड़ गए। इसको लेकर किसान काफी परेषान व चिंतित है।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/trees-lightning-dashed-solar-energy-plates-and-thatch-flew-6275454/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां