सक्रीय हुआ टिड्डी दल, किसान चिंतित, ड्रोन से किया गया छिड़काव

लाठी. क्षेत्र में टिड्डी दलों के पुन: सक्रीय हो जाने के कारण किसानों व पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। रविवार शाम क्षेत्र के चांधन व आसपास क्षेत्र में आठ से दस किमी एरिये में टिड्डी दल ने पड़ाव डाला। सोमवार को सुबह जब किसानों व पशुपालकों ने देखा, तो टिड्डी दल जमीन पर रैंगते, पेड़ पौधों व वनस्पति को चट करते नजर आए। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व क्षेत्र में हुई बारिश के बाद टिड्डी दलों ने पुन: अपना रुख इस क्षेत्र में कर दिया है। ग्रामीणों की सूचना पर कृषि विभाग व टिड्डी नियंत्रण दल को दी। जिस पर अधिकारी व कार्मिक मौके पर पहुंचे तथा ड्रोन से छिड़काव कर टिड्डी दलों पर काबू करने का प्रयास किया। लाठी, चांधन, डेलासर, सोढ़ाकोर, लोहटा, धोलिया सहित आसपास का क्षेत्र नलकूप बाहुल्य है। यहां बड़ी संख्या में किसान मूंग, मोठ, बाजरी व अन्य फसलों की बुआई करते है। टिड्डी दलों के आ जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई। यदि समय रहते टिड्डी दलों को नियंत्रित नहीं किया जाता है, तो खरीफ की फसल बुआई करना मुश्किल हो जाएगा।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/locust-crew-activated-farmers-worried-drone-spraying-6283750/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां