Video: शांति व्यवस्था बनाएं रखने व कोविड 19 के नियमों के पालना की अपील की

जैसलमेर/मोहनगढ कस्बे में स्थित पुलिस थाने में बुधवार की सांय को ईद व रक्षा बंधन को लेकर सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नाचना वृत्ताधिकारी हुकमा राम विष्नोई द्वारा की गई। बैठक में सीएलजी सदस्यों व ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान ईद व रक्षा बंधन को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने व कोविड 19 नियमों की पूरी तरह से पालना करने के लिए सभी से अपील की गई। इसके अलावा नए यातायात नियमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं यातायात के नियम तौड़ने वालों के खिलाफ कटने वाले चालान की राषि के बारे में भी उपस्थित सीएलजी सदस्यों व ग्रामीणों को अवगत करवाया गया। अतिक्रमियों द्वारा कस्बे में खाली पड़ी सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जे किए जा रहे है। आए दिन कई ग्रामीण पुलिस थाने पहुंच रहे है। ग्राम वासी भी इस ओर ध्यान देवें। पुलिस प्रषासन द्वारा ग्रामीणों की षिकायत पर उचित कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा ईद के अवसर पर एक जगह सामूहिक रूप से इकट्ठा नहीं होने के लिए भी मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों को कहा गया। अपने घर पर ही नमाज अदा करने के लिए अपील की गई। ईद व रक्षा बंधन के त्योहार को लेकर कस्बे के बाजार में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। सभी ग्रामवासियों को निर्धारित शारीरिक दूरी बनाए रखने, मास्क अनिवार्य रूप से लगाने के लिए भी कहा गया। कस्बे के बाजार में सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए व्यापार मण्डल से अनुरोध किया गया। ग्रामीणों ने कस्बे की यातायात सुधारने, रात्रि के समय गष्त जारी रखने आदि के बारे में भी पुलिस प्रषासन से अनुरोध किया गया। सीएलजी बैठक में द्वितीय थानाधिकारी विषन सिंह, पूर्व प्रधान मूला राम चैधरी, पूर्व सरपंच हासम खां सांवरा, व्यापार मण्डल अध्यक्ष राधे श्याम गांधी, मुकुन्द वासू, षिक्षाविद् राणा राम सुथार, रघुनाथ दैया, माणक लाल खत्री, पूर्व उपसरपंच चन्द्रवीर सिंह भाटी, जगदीष प्रसाद गांधी, रज्जु खां मंगलिया, अंतर खां सांवरा, इमाम दीन, मदन लाल सुथार, अंजना लोहिया, हेड कांस्टेबल बनवारी लाल सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/appeals-to-maintain-peace-and-maintain-covid-19-rules-6305862/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां