अंतिम छोर पर नहीं पहुंच रहा पानी, किसान परेशान

नाचना. भारेवाला सरहद में गत दिनों आंधी से विभिन्न वितरिकाओं व माइनरों में जमा रेत के कारण अंतिम छोर पर पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिसके कारण किसानों को रबी फसल की बुआई से वंचित होना पड़ रहा है। गौरतलब है कि भारेवाला सरहद की चारणवाला ब्रांच जीरो आरडी से निकली सुमार माइनर के कई स्थानों पर मिट्टी जमा पड़ी है। जिसकी अभी तक सफाई का कार्य नहीं करवाया गया है। जिससे वरियता के अनुसार प्रवाहित किया गया पानी अंतिम छोर में नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में किसानों को रबी फसल की अगेती बुआई से वंचित रहना पड़ रहा है। सुमार माईनर के किसान इदरीशखां, निजामखां, लिच्छाराम, कायमदीन सहित किसानों ने बताया कि सुमार माइनर के आउटलेट संख्या दो से पांच के बीच मिट्टी भरी पड़ी है। उन्होंने बताया कि पांच से 12 अक्टूबर को इस माइनर में वरियता के सिंचाई का पानी प्रवाहित किया गया था, लेकिन अंतिम छोर के चकों के आउटलेट तक पानी नहीं पहुंच पाया है। उन्होंने बताया कि सिंचाई का पानी तो दूर की बात है, पीने का पानी भी नहीं पहुंचने से उन्हें ट्रैक्टर टंकियों से पानी खरीदकर मंगवाना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि इस संबंध में नहर विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात भी द्वितीय वरियता का इस माईनर में सिंचाई का पानी प्रवाहित किया जाएगा, लेकिन माइनर में मिट्टी जमा होने के कारण अंतिम छोर तक सिंचाई का पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने की आशंका बनी हुई है। जिससे रबी फसल की अगेती बुआई से वंचित रह जाएंगे।
उपलब्ध करवाया जाएगा पानी
सुमार माइनर की मिट्टी निकालने का कार्य ठेका पद्धति से दिया गया है। यदि ठेकेदार ने मिट्टी नहीं निकाली है, तो मौका निरीक्षण कर सफाई करवाई जाएगी तथा अंतिम छोर तक पानी पहुंचाया जाएगा।
आरएसी इनाणिया, अधिशासी अभियंता, चारणवाला खंडं द्वितीय, बीकमपुर।
हक का दिलाएंगे पानी
सुमार माइनर में टेल तक पानी नहीं पहुंचने की किसी काश्तदार ने सूचना नहीं दी है। यदि माइनर में कुछ स्थानों पर मिट्टी जमा है, तो सफाई करवाकर काश्तकारों को उनके हक का पूरा पानी दिया जाएगा।
विकास मीना, सहायक अभियंता चारणवाला खंड, बीकमपुर।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/water-not-reaching-the-end-farmers-upset-6480313/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां