कालबेलिया समाज के भवन का किया शिलान्यास

पोकरण. अखिल भारतीय कालबेलिया महासभा की ओर से क्षेत्र के रामदेवरा गांव में समाज के भवन के लिए शुक्रवार को शिलान्यास व भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से समाज के लोग यहां पहुंचे। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेरनाथ कालबेलिया ने बताया कि सरकार की ओर से अखिल भारतीय कालबेलिया समाज के भवन व धर्मशाला के लिए रामदेवरा गांव में पोकरण रोड पर एक बीघा तीन बिसवा भूमि आवंटित की गई है। यहां समाज के लोगों की ओर से धनराशि एकत्रित कर भवन, धर्मशाला, छात्रावास आदि का निर्माण किया जाएगा। इसी को लेकर शुक्रवार को भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर इकबालगढ़ खरजा के उपासक धानेरीवीर मामाजी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यज्ञ किया गया। जिसमें समाज के राष्ट्रीय संयोजक राज सोलंकी पाली, राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन ओराबा सहित लोगों ने अपनी ओर से आहुतियां दी। हवन के बाद आरती की गई। इसके बाद पूर्ण विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर भवन के लिए शिलान्यास किया गया। इस भूमि पर धर्मशाला, छात्रावास, कॉन्फ्रैंस हॉल आदि का निर्माण किया जाएगा। साथ ही समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने, शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर जनजागरण के कार्य किए जाएंगे। समारोह में डायलनाथ, हजूरनाथ गुजरात, रूपनाथ बाड़मेर, रतन भीलवाड़ा, मंगलनाथ फौजी, राजपालनाथ हरियाणा, भट्ट, सुरम देवड़ा, गुलाब देवड़ा, दिलीपनाथ, शंकर देराण नाथद्वारा, रामनाथ बामणिया, मदन ओराबा, शंकर नगाणी राजसमंद, मोहन जाट उदयपुर, समजूनाथ देवड़ा, हितेश देवड़ा, केेशनाथ सोलंकी, जबरनाथ, अनोपनाथ, प्रमोद जोधपुर, ओमनाथ, रामनाथ केरू, प्रेमनाथ पोकरण, उत्तमनाथ, खेतनाथ पीलवा, चम्पानाथ, हरजीनाथ, स्वरूपनाथ सहित लोग उपस्थित थे।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/foundation-stone-was-laid-for-kalbeliya-society-building-6493260/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां