जैसलमेर जिले में 25 जने कोरोना से संक्रमित

जैसलमेर. जैसलमेर जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 25 जने संक्रमित पाए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल साहू ने बताया कि 221 सेंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 25 की रिपोर्ट पॉजिटिव व 196 जनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। डॉ. साहू ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए केसेज में से 15 जैसलमेर व 10 पोकरण क्षेत्र के हैं। शुक्रवार को जिले में 262 जनों के सेंपल लिए गए।

पोकरण. क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़ती जा रही है। पोकरण में शुक्रवार को कोरोना के सात नए मामले सामने आए है। चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कस्बे के मंगलपुरा, बोहरों की गली, व्यास कॉलोनी, खटीकों का बास, सुंदरनगर कॉलोनी निवासी कुल सात जने कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिनका विभाग की ओर से उपचार शुरू किया गया है। इसी प्रकार अस्पताल के प्रभारी डॉ.बाबूलाल गर्ग के निर्देशन में डॉ.प्रकाश चौधरी, डॉ.अरुणकुमार शर्मा, भूपेन्द्रसिंह छायण, जोगराज सैन, दिनेश विश्रोई, विक्रम सोलंकी की ओर से सर्वे व स्क्रीनिंग कर 57 जनों के सैम्पल लिए गए।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/25-corona-positiv-in-jaisalmer-6542567/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां