सुपर सकर मशीन से सीवरेज लाइनों की सफाई शुरू
जैसलमेर. जैसलमेर नगरपरिषद की ओर से शहर में साफ-सफाई व्यवस्था विशेषकर सीवरेज लाइनों की सफाई के लिए उच्च शक्ति वाली सुपर सकर जेटिंग मशीन मंगवाई गई है। सोमवार को शहर के व्यस्ततम शिव रोड चैराहे पर अवरुद्ध सीवर लाइन की सफाई के लिए यह मशीन काम में ली गई। सभापति हरिवल्लभ कल्ला ने मौके पर पहुंच कर कार्य का निरीक्षण किया।
सभापति हरिवल्लभ कल्ला ने बताया कि पर्यटन सीजन के समय विभिन्न स्थानों पर सीवरेज लाइनों के अवरुद्ध होने से सफाई कार्य में आ रही परेशानी का समाधान करने के लिए नगरपरिषद जैसलमेर ने 20 दिनों के लिए किराए पर हाई पावर सुपर सकर जेटिंग मय सक्शन मशीन की व्यवस्था की गई है। शहर के विभिन्न स्थानों जैसे हनुमान चैराहा, गीता आश्रम चैराहा, गड़ीसर चैराहा व भीतरी स्थलों जहां आए दिन सीवर लाइन जाम होने की समस्या होती है, उन सभी लाइनों की सफाई करवाई जाएगी। इस दौरान नगरपरिषद सहायक अभियंता एसबीएम रेशु सिंह व स्वच्छता निरीक्षक नाथाराम भी उपस्थित रहे।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/cleaning-of-sewerage-lines-started-with-super-sucker-machine-6547875/
Comments
Post a Comment