जैसलमेर में अचानक बदला मौसम, बारिश ने बढ़ाई सर्दी
पोकरण. क्षेत्र में मंगलवार रात अचानक मौसम में आए बदलाव से सर्दी का असर बढ़ गया है। मंगलवार देर रात तेज सर्द हवाएं चलने लगी। उत्तरी भारत में हुई बर्फबारी के बाद पश्चिमी राजस्थान में भी शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को सुबह दो-तीन बार रुक-रुककर रिमझिम फुहारें चली तथा दिनभर तेज सर्द हवाएं चलती रही। साथ ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही से मौसम धूप छांव का हुआ, लेकिन सर्द हवाओं के कारण सूर्य की किरणें बेअसर साबित हुई। देर शाम तक भी सर्दी का असर जारी रहा। अचानक बढ़ी सर्दी से मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
लाठी. गांव में बुधवार को दिनभर शीतलहर का प्रकोप देखने को मिला। मंगलवार की देर रात से क्षेत्र में तेज सर्द हवाएं चल रही थी। बुधवार को सुबह आसमान में कोहरा छाया हुआ था तथा सर्द हवाएं चल रही थी। लोग दिनभर गर्म व ऊनी वस्त्रों में लिपटें नजर आए।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/weather-suddenly-changed-in-jaisalmer-rain-increased-winter-6538856/
Comments
Post a Comment