कुमावत समाज के श्मशान स्थल का सभापति ने लिया जायजा

जैसलमेर. शहर में कुमावत समाज के श्मशान स्थल पर पिछले दिनों नगरपरिषद के अतिक्रमण हटाओ दस्ता की ओर से की गई कार्रवाई के विरोध में समाज के प्रतिनिधियों ने शनिवार को सभापति हरिवल्लभ कल्ला से मुलाकात की। उन्होंने सभापति को बताया कि समाज की ओर से श्मशान स्थल पर चारदीवारी कर पौधरोपण करवाया गया है और यहां आमजन के विश्राम के लिए व्यवस्था की गई। जिस पर नगरपरिषद प्रशासन ने गलत ढंग से कार्रवाई करते हुए चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद सभापति कल्ला मौके पर पहुंचे और समाज के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि इस संबंध में न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी। कल्ला ने बताया कि नगरपरिषद की ओर से शहर में सभी जातिगत समाजों के श्मशान स्थलों के विकास के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इस मौके पर पूर्व सभापति अशोक तंवर के साथ कुमावत समाज के प्रतिनिधियों के रूप में अध्यक्ष हुकमाराम, राजूराम प्रजापत, गणपतराम, मूलाराम प्रजापत आदि बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/chairman-inspected-the-cremation-site-of-kumawat-samaj-6545225/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां