Video: आग से 13-14 क्विंटल जूट हुई राख

पोकरण. कस्बे के जयनारायण व्यास सर्किल के पास फारुखखां के बाड़े में स्थित जूट के गोदाम में शनिवार शाम आग लग जाने से करीब 13-14 क्विंटल जूट व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। पुलिस के अनुसार व्यास सर्किल के पास फारुखखां का बाड़ा स्थित है। यहां अलवर जिले के बांसूर थानांतर्गत नांगल निवासी सलमान पुत्र अब्दुलखां की रुई व जूट की एक दुकान है। यहां शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे यहां रखी जूट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते जूट व यहां रखा सामान धूं-धूं कर जलने लगा तथा लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगे। आसपास बैठे दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर प्रशिक्षु आरपीएस अरविंद, थानाप्रभारी मीठालाल, मुख्य आरक्षक खेतसिंह सांखला मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। सूचना पर नगरपालिका की दमकल लेकर पायलट सुरेशकुमार भी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत कर पानी व रेत डालकर आग पर काबू किया गया। आग से 13-14 क्विंटल जूट व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। गौरतलब है कि बाड़े से कुछ ही दूरी पर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम का पेट्रोलपंप भी स्थित है। गनीमत रही कि आग पर तत्काल काबू कर लिया गया। जिससे बड़ा हादसा नहीं हुआ। यदि आग पूर्व-दक्षिण दिशा में फैलती, तो बड़ा नुकसान हो सकता था।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/video-13-14-quintals-of-ash-from-fire-6545250/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां