सीमांत जैसलमेर जिले में संक्रमण दर और गिरी, 130 नए पॉजिटिव

जैसलमेर. सीमांत जैसलमेर जिले में कोरोना महामारी की दूसरी लहर में बुधवार को संक्रमण दर और नीचे उतर गई। 1017 जनों की जांच में 12.78 प्रतिशत की संक्रमण दर से 130 जने पॉजिटिव पाए गए। वहीं 595 जने कोरोना से रिकवर घोषित किए गए। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 16770 तक पहुंच गया। सीएमएचओ डॉ. कमलेश चैधरी ने बताया कि 53 जने सम ब्लॉक, 43 जैसलमेर ब्लॉक, 22 पोकरण ग्रामीण और 12 पॉजिटिव केस शहरी क्षेत्र के हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 12977 जने कोरोना से रिकवर हुए हैं। डॉ. चैधरी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में कोरोना की आरटी पीसीआर जांच के साथ कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में रेपिड एंटिजन टेस्ट के माध्यम से भी विभागीय कार्मिकों की ओर से कोरोना जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके माध्यम से कोरोना की जांच कर मौके पर ही पॉजिटिव आने वाले लोगों को आवश्यक परामर्श, उपचार, दवाइयां प्रदान कर होम आइसोलेट किया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 1248 रेपिड एंटीजन टेस्ट किए गए जिसमें 57 जने पॉजिटिव पाए गए हैं।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/infection-rate-and-fall-130-new-positive-6866422/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां