ऊंट से भिड़ी तहसीलदार की गाड़ी, बाल-बाल बची

पोकरण. क्षेत्र के खेतोलाई गांव के पास मंगलवार को दोपहर तहसीलदार की गाड़ी अचानक ऊंट से टकरा गई। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में गाड़ी में सवार तहसीलदार, पटवारी व चालक को कोई चोट नहीं लगी। जिससे बड़ा हादसा टल गया। गौरतलब है कि पोकरण तहसीलदार बंटी राजपूत, लाठी पटवारी व चालक के साथ खेतोलाई क्षेत्र में किसी भूमि विवाद की जांच के लिए गए थे। वापिस लौटने के दौरान खेतोलाई गांव के पास अचानक सड़क पर ऊंट गया। चालक भगवतसिंह ने सूझ-बूझ से गाड़ी के ब्रैक लगाए और घुमा दी। जिससे गाड़ी पलटी नहीं और बड़ा हादसा टल गया। हालांकि गाड़ी का कांच व साइड का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गाड़ी में सवार किसी व्यक्ति को चोट नहीं लगने से बड़ा हादसा नहीं हुआ।

श्वानों के हमले में चिंकारा घायल
लाठी. क्षेत्र के खेतोलाई गांव के पास श्वानों के हमले में एक चिंकारा हरिण घायल हो गया। मंगलवार को सुबह कुछ हरिण विचरण कर रहे थे। इस दौरान श्वानों ने उन पर हमला कर दिया। जिससे एक हरिण गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां से गुजर रहे नींबाराम, कंवरुराम, अभिजीत, मनीष, कृष्णकुमार ने श्वानों को भगाया और चिंकारा का खेतोलाई पशु चिकित्सालय में उपचार करवाया तथा वन विभाग के पुरखाराम विश्रोई को सुपुर्द किया।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/camel-s-car-clashed-with-camel-narrowly-escaped-6865104/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां