जरूरतमंदों के लिए भोजन की करें नि:शुल्क व्यवस्था, कोई भी भूखा न सोये

जैसलमेर. जिले में कोविड.19 महामारी के दौरान राज्य सरकार की ओर से 24 मई से 8 जून तक लगाये गये त्रिस्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन के दौरान लोगों को नि:शुल्क भोजन पैकेट का वितरण तथा सम्मानपूर्वक बिठाकर इन्दिरा रसोई के माध्यम से नि:शुल्क भोजन करवाने के लिए स्वायत शासन विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
जिला कलक्टर आशीष मोदी ने शहरी क्षेत्र में नगरीय निकाय के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस लॉकडाउन की स्थिति में जरूरतमंदो को नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करावें। यह सुनिश्चित करें कि मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जिले में कोई भूखा न सोये। उन्होंने सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी इंसीडेंट कमाण्डर को निर्देश दिए कि वे इसकी प्रभावी मोनिटरिंग करेंगे।
उपलब्ध करवाएं नि:शुल्क भोजन के पैकेट
जिला कलक्टर ने इस व्यवस्था के अलावा समस्त इंसीडेंट कमाण्डर, विकास अधिकारियों, नगरीय निकाय के अधिकारियों को निर्देशित किया हैं कि वे जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से पर्यवेक्षण कर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के ऐसे परिवारों को चिह्नित कराएं, जिन्हें लॉकडाउन के दौरान खाद्य सामग्रीध्भोजन पैकेट की आवश्यकता हैं। उन्होंने यह निर्देश दिए कि ऐसे परिवारों के चिह्नीकरण के उपरान्त इन परिवारों को नि:शुल्क भोजन पैकेट एवं भोजन सामग्री उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि वे इस जनहित के कार्य में नगरीय निकायध्ग्राम पंचायत, भामाशाहों व दानदाताओं का अधिकाधिक सहयोग प्राप्त कर जरूरतमंदों को अनिवार्य रूप से नि:शुल्क भोजन के पैकेट्स, भोजन सामग्री उपलब्ध करवाएं। यह ध्यान रखें कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति भूखा नहीं सोये।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/make-free-arrangements-for-food-for-the-needy-no-one-should-sleep-hun-6866412/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां