सर्वे से न छूटे कोई घर, मेडिकल किट का करें वितरण : विश्रोई

नोख. गांव के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में शुक्रवार को उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर चर्चा की गई। उपखंड अधिकारी विश्रोई ने कहा कि सर्वे में कोई भी घर व व्यक्ति नहीं छूटे, इसका विशेष ख्याल रखें। सर्वे से ही कोरोना संक्रमण का पता चल सकेगा और उस पर नियंत्रण किया जा सकेगा। उन्होंने अतिरिक्त टीमों कागठन कर नोख गांव व आसपास क्षेत्र में सर्वे करवाने तथा संदिग्धों की पहचान कर रेपिड एंटीजन किट से जांच करवाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जो भी संदिग्ध लगे तथा खांसी, जुकाम, बुखार हो, तो उसे मेडिकल किट देवें। उन्होंने कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कार्मिकों को अतिरिक्त प्रयासा कर नोख को कोरोनामुक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने चिकित्साधिकारी डॉ.हर्षित बोहरा से क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की स्थिति, अब तक मिले संक्रमित मरीजों, एक्टिव कैस, जांच व्यवस्था, किट वितरण आदि की जानकारी ली। चिकित्साधिकारी व ग्रुप के सदस्यों ने अस्पताल में 108 एम्बुलेंस, जनरेटर, सीबीसी, सीआरपी मशीनों, मरीजों को रैफर करने की स्थिति में 10 अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने की मांग की। बैठक में नायब तहसीलदार गोविंदराम गर्ग, पीईईओ गोरधनराम विश्रोई, पटवारी जसवंतसिंह, मेलनर्स प्रेमरतन सोलंकी, हेड कांस्टेबल भगवानाराम, बीएलओ रामेश्वरलाल सोलंकी, पवनकुमार छंगाणी, पंचायत सहायक सुरेशकुमार, रतनलाल, गांव के अजय छंगाणी, गुलामखां, सांगसिंह सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
क्षेत्र का लिया जायजा
उपखंड अधिकारी विश्रोई ने शुक्रवार को नोख व बोड़ाना गांवों सहित आसपास क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए बनाए गए माइक्रो कंटेंटमेंट जॉन का निरीक्षण किया तथा यहां व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना संक्रमितों के घरों में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा ग्रामीणों को सरकार की गाइडलाइन की पालना करने के लिए पाबंद किया।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/no-homes-left-out-from-survey-distribute-medical-kit-vishroi-6869617/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां