छुट्टियों में विद्यार्थियों को पढ़ाएगा 'ज्ञानदूत '
जैसलमेर. प्रदेश के कॉलेज शिक्षा विभाग ने ज्ञानदूत कार्यक्रम शुरू किया है। कॉलेज शिक्षा आयुक्त संदेश नायक के अनुसार कार्यक्रम को पूर्णत: नि:शुल्क आधार पर विद्यार्थियों के लिए शुरू किया गया है, जिसमें स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों की सीमित ऑनलाइन-लाइव कक्षाएं आयोजित करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालयों में ग्रीष्मावकाश है और इसीलिए शिक्षकों से इस कार्यम में वॉलियन्टर आधार पर जुडऩे का विकल्प रखा है। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा द्वारा जारी आदेश में स्पष्टत: यह लिया गया है कि विद्यार्थी हित में जो भी शिक्षक स्वैच्छिक आधार पर अपनी सेवाएं देना चाहें, वे अपना नाम आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा को प्रेषित कर सकेंगे। ग्रीष्मकालीन पढाई केन्द्रित विशेष योजना 'ज्ञानदूतÓ 9 जून से आरम्भ होकर 31 जुलाई तक आयोजित होगा। इसके साथ ही, विद्यार्थियों की ओर से मांग किए जाने पर व्याख्यानों की संख्या में 10-15 व्याख्यानों की अभिवृद्धि का प्रावधान भी रखा गया है। इसके साथ-साथ ही इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों का ध्यान कोरोना काल में उपज रहे निराशाजनक माहौल से हटाकर उन्हें सकारात्मकता, सृजनात्मकता और उद्देश्यपरकता से जोड़ा जाएगा। कक्षाओं के संचालन के लिए 3-4 सदस्यीय विषय विशेषज्ञ समूह बनाकर कॉलेजों को इनके आयोजन की जिम्मेदारी दी जाएगी। आयोजक महाविद्यालयों को भी उनके वार्षिक मूल्यांकन एवं राष्ट्रीय मूल्यांकन में लाभ मिल सकेगा।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/gyandoot-will-teach-students-on-holidays-6869606/
Comments
Post a Comment