जिन कुशल दादाबाड़ी की वार्षिक ध्वजा संपन्न

जैसलमेर. नगर के पुराने ग्रामीण बस स्टैण्ड स्थित दादा जिन कुशल गुरुदेव की अमर सागर प्रोल प्राचीन दादाबाड़ी की वार्षिक ध्वजा रविवार को जैसलमेर लौद्रवपुर पाश्र्वनाथ जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट की ओर से कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए संपन्न करवाई गई।
प्रवक्ता पवन कोठारी ने बताया कि धाई देवी कुंदनमल राखेचा की स्मृति में पारसमल गजेन्द्र कुमार राखेचा परिवार की तरफ से दादा गुरूदेव की अष्टप्रकारी पूजा की गई। विधि विधान करवाते हुए महेन्द्र भाई बाफना ने कहा कि यह प्राचीन दादाबाङी विगत 200 वर्ष से भी अधिक समय से नगर वासियों की आस्था का केन्द्र रही है। दादाबाड़ी का ट्रस्ट की ओर से जीर्णोद्धार करवाकर नया स्वरूप दिया गया है, जिससे हाल सहित दादाबाड़ी पहली मंजिल पर व्यवस्थित रूप में बनी और ग्राउंड फ्लोर पर काम्प्लेक्स बना दिया गया है। आज भी इस क्षेत्र में व्यवसाय करने वाले सभी व्यवसायी यहां पूजा करके ही दुकान का कार्य आरम्भ करते हैं। ट्रस्टी महेन्द्र राखेचा ने दसों दिशाओं में बांकुले अर्पण किए। अभिजीत मुहूर्त में वहां उपस्थित लक्ष्मी राखेचा, हेमलता बाफना और विमला राखेचा ने ध्वजा को मस्तक पर धारण कर दादा गुरूदेव के चरण पादुकाओं की तीन प्रदक्षिणा लगाकर गुरूदेव के जयकारों के साथ ध्वजा आरोहित की। इस अवसर पर मैनेजर विमल जैन, ऋषभ राखेचा, अरविंद बुरड, पुजारी रमेश, जाकिर आदि गुरू भक्त उपस्थित रहे।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/jin-kushal-dadabari-s-annual-flag-concluded-6872972/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां