केन्द्र सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर किए कार्यक्रम

पोकरण. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केन्द्र सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से चलाए जा रहे सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष खीमाराम सुथार ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा के निर्देशन में जिले में गत कई दिनों से सेवा कार्य किए जा रहे है। इसी के अंतर्गत केन्द्र सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को भी सेवा कार्य किए गए। भाजपा नगर मंडल की ओर से रामदेवरा रोड पर स्थित नंदी गोशाला में भाजपा नेता शैतानसिंह राठौड़, नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, प्रधान भगवतसिंह तंवर, रामदेवरा सरपंच समंदरसिंह तंवर, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की ओर से गायों को हरा चारा, गुड़ व लाप्सी का वितरण किया गया।
पोकरण (आंचलिक). क्षेत्र के राजमथाई गांव में जिला मंत्री मदनसिंह राजमथाई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की ओर से जरुरतमंद परिवारों को राशन किट का वितरण किया गया। इसके अलावा गायों को चारा व गुड़ खिलाया गया। साथ ही मास्क व सैनेटाइजर बांटकर लोगों को सरकार की गाइडलाइन की जानकारी दी गई और कोरोना से बचाव का संदेश दिया गया। उनकी ओर से आमजन को केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए योजनाओं की जानकारी दी गई। क्षेत्र के ऊजला गांव में प्रधान भगवतसिंह तंवर व सरपंच अशोक उज्ज्वल के नेतृत्व में पक्षियों के लिए परिण्डे लगाए गए। क्षेत्र के सांकड़ा गांव में सांकड़ा मंडल अध्यक्ष रामसिंह, महामंत्री हनुमानसिंह, सामाजिक कार्यकर्ता भोमसिंह, जालमसिंह, सालमसिंह, चंद्रवीरसिंह आदि की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर पक्षियों के लिए परिण्डे लगाए गए।
फलसूण्ड. भाजपा के सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत सरपंच व मंडल संयोजक रतनसिंह जोधा के नेतृत्व में रविवार को सेवा कार्य किए गए। उनकी ओर से सैणी गोशाला में गायों को चारा व गुड़ खिलाया गया। इसी प्रकार पदमपुरा प्रभारी महंत रावलपुरी महाराज के नेतृत्व में टीम की ओर से पदमपुरा व भुर्जगढ़ में मास्क व सैनेटाइजर का वितरण किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मदनसिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कुलदीपसिंह जोधा, हजारी कुमावत, जिला उपाध्यक्ष घमंडाराम, देवेन्द्र जाखड़, खंगारराम सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भीखोड़ाई. केन्द्र सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर महंत प्रतापपुरी महाराज के निर्देशन में रविवार को कार्यकर्ताओं की ओर से परिण्डे लगाकर गायों को गुड़ खिलाया गया। साथ ही मास्क का वितरण किया गया। इस मौके पर फलसूण्ड मंडल महामंत्री महेश चारण, सोहन मूढ़, राधेश्याम जोशी, गंगाराम मेघवाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/programs-on-completion-of-seven-years-of-central-government-6872962/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां