Video: 135 किलो डोडापोस्त बरामद, आरोपी गिरफ्तार

लाठी. पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए 135 किलो 300 ग्राम अवैध डोडापोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। लाठी थानाधिकारी अचलाराम ढाका ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत उनके नेतृत्व में गठित टीम को शुक्रवार को मुखबीर से सूचना मिली कि लाठी सरहद में स्थित जगदीश विश्रोई के नलकूप पर धोलिया निवासी विक्रम उर्फ विकास पुत्र रामरखराम विश्रोई की ओर से डोडापोस्त छुपाया गया है। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो आरोपी विक्रम मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इधर उधर तलाश कर विक्रम को दस्तयाब किया तथा नलकूप पर चारे के ढेर में तलाशी ली, तो यहां पांच कट्टे बरामद हुए। कट्टों में 135 किलो 300 ग्राम अवैध डोडापोस्त पाया गया। जिस पर डोडापोस्त बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
ये रहे टीम में शामिल
थानाधिकारी ढाका के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक दीपाराम, हेड कांस्टेबल नवलसिंह, भैराराम, कांस्टेबल रामनारायण, संदीपसिंह, भागीरथ, रामनिवास, भीयाराम, गिरधारीसिंह, शम्भूसिंह, कालूराम, बाबूलाल, बृजेशकुमार, मोहनकुमारी, बिंदु टीम में शामिल रहे।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/video-135-kg-dodapost-recovered-accused-arrested-6867995/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां