श्रावण माह की शुरुआत के साथ पौधरोपण अभियान
पोकरण. श्रावण माह की शुरुआत के साथ पौधरोपण अभियान जोर पकड़ता जा रहा है। कस्बे व आसपास क्षेत्र में जगह-जगह पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जा रहा हैै। इसी के अंतर्गत कस्बे के भील समाज मोक्षधाम में रविवार को एकलव्य यूथ क्लब व प्रतापपुरी सेवा समिति की ओर से पौधरोपण किया गया। यूथ क्लब के कोषाध्यक्ष मोहन ने बताया कि युवाओं की ओर से मोक्षधाम परिसर में 101 पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। साथ ही मोक्षधाम परिसर में श्रमदान भी किया गया। इस मौके पर प्रतापपुरी सेवा समिति के मदन देवासी, पार्षद दिनेश व्यास, गंगाराम भील, कुलदीप भील, जितेन्द्र माली, मूलाराम भील, देवीकिशन, भू-अभिलेख निरीक्षक हजारीराम भील, जितेन्द्र, तुलछाराम सहित लोग व छात्र उपस्थित रहे। इसी प्रकार कस्बे के शिवपुरा कच्ची बस्ती स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय भील बस्ती में एकलव्य यूथ क्लब की ओर से पौधरोपण किया गया। क्लब के अध्यक्ष देव चौहान ने बताया कि कानाराम भील वनपाल की स्मृति में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में 11 पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की गई। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में 1051 पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर कुलदीप भील, धूड़ाराम, हीराराम, प्रेमाराम, जीतू भील, देवकिशन, भानू, सुखाराम, माणक भील, ओमाराम, सुरेन्द्र, भोमराज, किरताराम सहित युवा उपस्थित रहे।
तुलसी व गिलोय के पौधे वितरित
लाठी. क्षेत्र के खेतोलाई गांव में पशुपालन विभाग की ओर से रविवार को किसानों व ग्रामीणों को गिलोय व तुलसी के पौधे वितरित किए गए। पर्यावरण संयोजजक डॉ.उमेश वरगंटीवार ने पौधों का वितरण करते हुए पेड़ पौधों से लाभ के बारे में बताया। साथ ही औषधीय पौधों के गुणों की जानकारी दी।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/plantation-drive-with-the-beginning-of-shravan-month-6973414/
Comments
Post a Comment