पर्यटन दिवस पर टूरिस्ट गाइड वेलफेयर सोसायटी सदस्यों ने रक्तदान किया
पर्यटन दिवस पर टूरिस्ट गाइड वेलफेयर सोसायटी सदस्यों ने रक्तदान किया
जैसलमेर. पर्यटकों को जैसलमेर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से रूबरू करवाने वाले पर्यटक गाइड्स ने विश्व पर्यटन दिवस पर सामाजिक सरोकार का संदेश देते हुए रक्तदान किया। जैसलमेर टूरिस्ट गाइड वेलफेयर सोसायटी सदस्यों ने सोमवार को जवाहर चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया और रक्तदान महादान की उक्ति को चरितार्थ करते हुए रक्तदान किया। कार्यक्रम संयोजक पदमसिंह ने बताया कि आयोजन में पुष्पेंद्र व्यास, भवानी सिंह, श्याम सिंह सिसोदिया, अन्तरिक्ष केवलिया, जितेन्द्र पुरोहित, महेंद्र सिंह तंवर, अरुण पुरोहित, कमल प्रजापत, धर्मेन्द्र सोनी, हजारी प्रसाद देवपाल, नितिन जोशी, नरेन्द्र छंगाणी, घनश्याम सिंह, गणेश खीची और चंद्रवीर सिंह जंगा आदि उपस्थित रहे। संस्थान सदस्य जितेन्द्र पुरोहित ने बताया कि पूर्व में भी संस्थान सामाजिक सरोकारों जैसे श्रमदान, वृक्षारोपण, कोरोना काल में भोजन वितरण आदि कार्य कर चुका है। भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियां संचालित की जाएंगी। पर्यटन दिवस पर टूरिस्ट गाइड वेलफेयर सोसायटी सदस्यों ने रक्तदान किया
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/tourist-guide-welfare-society-members-donated-blood-on-tourism-day-7093634/
Comments
Post a Comment