सोसायटी गठन में एक तरफा कार्रवाई का आरोप, जिला कलक्टर को दिया ज्ञापन

जैसलमेर. जिले भर में इन दिनों ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन की कार्रवाई चल रही है। इस दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो से तीन पक्ष होने के कारण विवाद की स्थिति बन रही है। कई जगहों पर ग्रामीण निष्पक्ष चुनाव की भी मांग कर रहे है, उसमें भी अधिकारियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। भणियाणा उपखंड के धोलासर ग्राम पंचायत में नई ग्राम सेवा सहकारी समिति का गठन किया गया है। जिसको लेकर मंगलवार को चुनाव की प्रक्रिया की जानी थी, लेकिन ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में आए अधिकारी की ओर से एक तरफा कार्रवाई की गई है। इस संबन्ध में ग्रामीणों ने मंगलवार शाम जैसलमेर पहुंचकर जिला कलक्टर को ज्ञापन भी सुपुर्द किया। उन्होंने विरोध जताते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया के लिए धोलासर पहुंचे निरीक्षक अता मोहम्मद की ओर से एक तरफा कार्रवाई की गई है। जबकि उनकी ओर से राशि जमा करवाने के साथ पूरी कागजी कार्रवाई पूर्ण की गई है। साथ ही अधिकारियों से मार्गदर्शन भी लिया गया था, लेकिन निरीक्षक ने मात्र एक पक्ष के लोगों की सुनवाई कर बिना चुनाव करवाए सोसायटी गठन की प्रक्रिया को अनुमति दे दी। उन्होंने इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने और ग्रामीणों को न्याय दिलाने की मांग की है।
यहां करते रहे इंतजार
पोकरण. क्षेत्र के बलाड़ ग्राम पंचायत में भी ग्राम सेवा सहकारी समिति के गठन के लिए चुनाव का कार्यक्रम मंगलवार को निर्धारित किया गया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि मंगलवार की शाम तक भी अधिकारी व निरीक्षक बलाड़ नहीं पहुंचे। जिस पर ग्रामीणों ने रोष जताया। उन्होंने बताया कि यदि बलाड़ में एक तरफा कार्रवाई की जाती है, तो ग्रामीणों की ओर से जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा।
हर जगह हो रहा विरोध
गौरतलब है कि ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन के लिए ग्रामीणों की ओर से आवेदन करने के बाद भी कई जगहों पर अभी तक चुनाव की प्रक्रिया नहीं हो पाई है। जिसको लेकर ग्रामीण आरोप भी लगा रहे हैं कि अधिकारियों की ओर से केवल एक तरफा कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र के ग्रामीण निष्पक्ष रूप से चुनाव प्रक्रिया करवाना की मांग कर रहे हैं। ऐसे में जिले में नवगठित होने वाली समितियों को लेकर आरोप लग रहे है और विरोध हो रहा है।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/allegation-of-one-sided-action-in-society-formation-memorandum-given-7094881/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां