सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर लोक लहरियों ने कराया मरु संस्कृति का दिग्दर्शन


जैसलमेर. राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने रविवार शाम सम के विश्व प्रसिद्ध रेतीले धोरों पर पहुंच कर प्रकृति के अनुपम सौन्दर्य और देश-विदेश में मशहूर लोक कलाकारों की ओर से प्रस्तुत लोक लहरियों का मुग्धकारी प्रवाह देखा और बेहद अभिभूत हो उठे।
उपराष्ट्रपति ने रेतीले धोरों पर जीप सफारी का लुत्फ लिया और धोरों पर सांझ के सौन्दर्य को निहारा। राजस्थान पर्यटन विकास निगम लि. समढाणी हेलीपेड पहुंचने पर उप राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं अन्य अतिथियों की अगवानी की गई। साफा और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
उप राष्ट्रपति ने सम के रेतीले धोरों पर तगाराम एंड पार्टी के अलगोजा वादन का आनंद लिया। इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र, ऊर्जा एवं जलदाय मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, कृषि एवं कृषक कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा, एडीजी पुलिस संजय अग्रवाल, जिला कलक्टर आशीष मोदी, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह, जिलापरिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नारायणसिंह सहित अन्य अतिथि व अधिकारी मौजूद थे।
इसके उपरान्त आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अन्तरराष्ट्रीय ख्याति के लोक कलाकारों ने लोक वाद्यों की सुमधुर धुनों से समा बांध दिया। इस दौरान सवाई खां एंड पार्टी बरना ने डेजर्ट सिम्फनी एवं कालबेलिया नृत्य, थानु खान एंड पार्टी, तगाराम एंड पार्टी, रोजे खां और बक्से खान आदि लोक कलाकारों ने लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उल्लास का ज्वार उमड़ाते हुए खासा सुकून दिया। मंच संचालन किशोरसिंह बीकानेर ने किया।
उप राष्ट्रपति एवं राज्यपाल का ऊर्जा एवं जलदाय मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने साफा पहना कर स्वागत किया, जबकि उषा नायडू को शाल ओढ़ाई। उप राष्ट्रपति ने बाद मेें बेहतरीन प्रस्तुतियों के लिए कलाकारों की पीठ थपथपाई और अपने साथ गु्रप फोटो खिंचवाया।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/on-cultural-presentations-lok-laharis-guided-the-maru-culture-7093641/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां