पोकरण में नेत्र जांच शिविर आज

जैसलमेर. जन सेवा समिति जैसलमेर, स्थानीय सेवा भारती एवं सीमा जन कल्याण समिति के सहयोग से 30 सितम्बर को सुमित्रा टावरी नेत्र जांच केन्द्र पोकरण में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। जन सेवा समिति के सचिव मांगीलाल टावरी ने बताया कि शिविर शहर व आस पास के निवासियों, जिनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन 25 सितम्बर या उससे पहले हो चुका है, वे मरीज और अन्य सामान्य मरीजों की आंखों की विभिन्न प्रकार की बीमारियों जैसे-आंख लाल होना, खुजली होना, कम दिखाई देना इत्यादि की जांच करके उपचार प्रदान किया जाएगा। पोकरण शिविर संयोजक चिरजींलाल सोनी ने बताया कि शिविर में आखों से सम्बन्धित किसी प्रकार की समस्या हो वे सभी लोग इस शिविर में आकर अपनी जांच करवा सकेंगे। शिरिव का आयोजन सीमाजन कल्याण समिति छात्रावास परिसर, राजकीय चिकित्सालय के पीछे स्थित सुमित्रा टावरी नेत्र जांच केन्द्र में प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. दाउलाल शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों को 10 दिनों के भीतर दिखाना आवश्यक है। शिविर में मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्हित किया जाएगा तथा इन चयनित मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन 25 अक्टूबर को जैसलमेर में किए जाएंगे।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/eye-checkup-camp-in-pokaran-today-7096990/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां