बैठक में घर-घर औषधि की हुई समीक्षा
जैसलमेर. मुख्य सचिव की ओर से वीसी के माध्यम से वन विभाग की महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजना घर-घर औषधि योजना की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कलक्टर आशीष मोदी एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें। उप वन संरक्षक के वर्मा आइएफएस ने बताया कि समीक्षा बैठक के आरंभ में प्रमुख शासन सचिव वन एवं पर्यावरण विभाग की ओर से योजना के संबंध में संंिक्षप्त जानकारी दी गई और इसके बाद जिलेवार अभी तक लक्ष्यों के विरूद्व वितरित किए गए। इस दौरान औषधीय पौधों की प्रगति के संबंध में चर्चा हुई। बैठक में जैसलमेर जिला कलक्टर आशीष मोदी ने जिले की प्रगति के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वर्षा की कमी व प्रतिकूल जलवायु परिस्थितियों के कारण प्रारम्भ में औषधीय पौधों को वन विभाग की पौधशालाओं में तैयार करने में समस्या आई थी, लेकिन वर्तमान में लक्ष्यों के अनुरूप पौधे तैयार हो रहे है, जिन्हें वितरित किया जा रहा है। जैसलमेर स्थित इगांनप वन मंडल में अब तक 14, 990 परिवारों को पौधे वितरित कर 65.95 प्रतिशत लक्ष्य व डीडीपी वन मंडल में 12085 परिवारों को पौधे वितरित कर 34 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि माह अक्टूबर से आरंभ होने वाले द्वितीय चरण में शेष परिवारों को पौधे उपलब्ध करवाकर लक्ष्यों को पूर्ण रूप से प्राप्त कर लिया जाएगा। समीक्षा बैठक में योजना के प्रचार-प्रसार के लिए आइइसी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया, जिसके तहत प्रशासन गांवों के संग अभियान में भी योजना से संबंधित प्रचार सामग्री वितरित करने के लिए निर्देश जारी किए गए। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि अभियान के तहत पंचायतों में आयोजित शिविरों के दौरान लगाए गए औषधीय पौधों की जीवितता की भी मोनिटरिंग की जाए और योजना से संबंधित मोबाइल एप को भी अधिकाधिक प्रयोग में लाकर डाटा एवं सूचनाओं को निरन्तर अपडेट किया जाए।
प्रमुख सचिव की ओर से घर-घर औषधि योजना में श्रेष्ठ कार्य करने वाले जिलेए वन मंडल, पौधशाला आदि के लिए पुरस्कार संबंधी प्रावधानों की जानकारी भी दी गई, जिसका पूर्ण विवरण शीघ्र ही जिला स्तर पर उपलब्ध कराया जाएगा। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव की ओर से समस्त जिला कलक्टर को योजना की प्रभावी मोनिटरिंग कर योजना को सफल बनाने को कहा गया।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/home-to-house-medicine-was-reviewed-in-the-meeting-7094873/
Comments
Post a Comment