टीसी लेने पहुंचे विद्यार्थी व अभिभावक, मना करने पर जताया रोष


पोकरण. ग्राम पंचायत झलारिया के रायपालों की ढाणी में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के स्थानांतरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को बड़ी संख्या में विद्यार्थी व अभिभावक स्थानांतरण प्रमाण पत्र टीसी लेने के लिए विद्यालय पहुंचे, लेकिन प्रधानाध्यापक ने टीसी देने से इनकार कर दिया। जिस पर ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने रोष जताया तथा पुन: आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। गौरतलब है कि रायपालों की ढाणी में स्थित राउप्रावि के प्रधानाध्यापक सिकंदर का गत पांच दिन पूर्व स्थानांतरण कर दिया गया। जिसके कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उनकी ओर से बेमियादी धरना शुरू करने पर पीईईओ की ओर से समझाइश की गई। जिस पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। सोमवार को बड़ी संख्या में विद्यार्थी व उनके अभिावक टीसी लेने के लिए पहुंचे, लेकिन यहां कार्यरत प्रधानाध्यापक ने टीसी देने से इनकार कर दिया। जिस पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया।
बेमियादी धरना देकर करेंगे आंदोलन
गांव के लुकमानखां, यारू रायपाल, एसएमसी अध्यक्ष रहीमखां, जानू मेहर, अलादीन मेहर, हाजी हासमखां, इस्लामखां, रोशनखां, रमजानखां, रमजेखां, अता मोहम्मद, ईदुभाई, साहिबदीन, साबु मेहर, रफीक मोहम्मद, उमराव, मेहबूब, अलादीन, नेकदीन, मिश्रीखां, पीर मोहम्मद, शरीफखां सहित ग्रामीणों, युवाओं व विद्यार्थियों ने विद्यालय पहुंचकर टीसी की मांग की। जिस पर प्रधानाध्यापक ने इनकार किया, तो ग्रामीण विरोध प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। साथ ही उच्चाधिकारियों से टीसी दिलाने अथवा प्रधानाध्यापक का स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की। इस संबंध में ग्रामीणों ने पीईईओ राकेश व्यास से भी दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने बताया कि यदि उन्हें शीघ्र टीसी नहीं मिलती है, तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। साथ ही टीसी नहीं देने पर आरटीई के तहत नियमानुसार कार्रवाई के लिए न्यायालय की भी शरण ली जाएगी।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/students-and-parents-arrived-to-take-tc-expressed-anger-over-refusal-7093672/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां