आईओ के साथ की बैठक, कानून व्यवस्था पर चर्चा

पोकरण. कस्बे के पुलिस थाने में गुरुवार को पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की कानून एवं शांति व्यवस्था पर चर्चा की गई। थानाधिकारी महेन्द्रसिंह खींची ने जांच अधिकारियों की बैठक लेते हुए लम्बित प्रकरणों की जानकारी ली तथा उनके निस्तारण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले परिवादी को समय पर त्वरित न्याय मिले, इसके लिए सभी पुलिसकर्मियों को पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थानाक्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए नजर बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों व व्यक्तियों पर नजर रखने, बीट प्रभारियों को अपने क्षेत्र में जाकर लोगों से सतत संपर्क बनाए रखने, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर निर्देशित किया। उन्होंने यातायात पुलिसकर्मियों को कस्बे की यातायात व्यवस्था सुधारने, नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने, तेज गति से निकलने वाले वाहनों के चालान काटने, भारी वाहनोंं का कस्बे में प्रवेश प्रतिबंधित करने को लेकर निर्देश दिए। इस मौके पर उपनिरीक्षक ओमप्रकाश के स्थानांतरण पर उन्हें विदाई दी गई। बैठक में सहायक उपनिरीक्षक धन्नाराम विश्रोई, यातायात पुलिस प्रभारी सवाईसिंह तंवर, हेड कांस्टेबल प्रकाश गोदारा, रोहित पालीवाल सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/meeting-with-io-discussion-on-law-and-order-7098364/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां