सामूहिक अवकाश पर रहेंगे मनरेगा संविदा कार्मिक

जैसलमेर. पंचायतीराज कनिष्ठ लिपिक भर्ती-2013 के शेष पदों पर नियुक्ति के लिए मांगों को लेकर मनरेगा संविदा कार्मिक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। जिलाध्यक्ष महिपालसिंह डांगरी ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से 24 जून 2021 को एलडीसी 2013 के शेष पदों पर भर्ती की घोषणा के उपरांत भी पंचायतीराज विभाग की ओर से भर्ती का कैलेंडर जारी नहीं किया जा रहा है। पंचायतीराज कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 संघर्ष समिति के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर शुक्रवार को जयपुर में विशाल धरने का आयोजन होगा। धरने में प्रदेश के सभी मनरेगा संविदा कर्मचारी शामिल होंगे। इस संबंध में संबंधित विकास अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। कालूसिंह, गुल मोहम्मद, मोटूराम आदि भी मौजूद थे। जैसलमेर. सामूहिक अवकाश को लेकर ज्ञापन र्सौंपते मनरेगा संविदा कार्मिक।

भाजपा का धरना-प्रदर्शन आज
जैसलमेर. किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन की ओर से शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुए बेमियादी धरना शुरू किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने दी।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/mnrega-contract-workers-will-be-on-mass-leave-7098374/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां