Video: जैसलमेर में 61 एमएम बारिश, शहर तरबतर


जैसलमेर. स्वर्णनगरी पर सोमवार को एक बार फिर मेघ मेहरबान हो गए। शाम को करीब डेढ़ घंटे तक चली तेज बारिश से मुख्य चौराहों और मार्गों सहित जिला अस्पताल और घरों आदि हर कहीं पानी भर गया। इससे लोगों को खूब दिक्कतें भी पेश आई। बारिश का दौर शाम करीब छह बजे शुरू हुआ, जो एक ही गति से करीब सवा घंटे तक चला। सोमवार शाम को 61 एमएम बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश से चौराहों व सड़कों के अलावा निचले इलाकों में आए सरकारी-निजी आवासों में पानी भर गया। देर शाम जिला अस्पताल के अनेक वार्डों तक में पानी आ गया। वहां भर्ती मरीजों व उनके रिश्तेदारों के अलावा कर्मचारियों को बड़ी असुविधाएं झेलनी पड़ी। जिन जगहों पर ढलान थी, वहां बहते पानी का वेग इतना ज्यादा था कि कई दुपहिया वाहन गिर गए। रात तक रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी था। तेज बारिश से ऐतिहासिक गड़ीसर सरोवर में अच्छी मात्रा में जल की आवक हुई है।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/video-61-mm-of-rain-in-jaisalmer-the-city-subsided-7093590/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां