Posts

कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, टीम का चयन

Image
जैसलमेर. राजस्थान कबड्डी संघ के तत्वावधान में 2 दिसम्बर से भीलवाड़ा में आयोजित होने वाली सब जूनियर बालक-बालिका अंडर 16 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने जाने वाली टीम के चयन के लिए इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित चयन ट्रायल और प्रतियोगिता में भाग लेने युवा खिलाडिय़ों का उत्साह चरम पर दिखा। ग्रामीण अंचलों से अल सुबह ही खिलाड़ी स्टेडियम पहुंच गए थे। जिला खेल अधिकारी राकेश विश्नोई,संघ अध्यक्ष अमरदीन फकीर, संघ सचिव चंदनसिंह भाटी, राजेंद्रसिंह चौहान, कबड्डी रेफरी विनोद बिस्सा, संजय चूरा, कबड्डी के वरिष्ठ खिलाड़ी जालमसिंह फुलिया, भवानीसिंह राजपुरोहित की देख रेख में खिलाडिय़ों के चयन को प्रक्रिया के तहत नियमानुसार टीमों के बीच मैचों के आयोजन किया गया। जिला खेल अधिकारी राकेश विश्नोई ने खिलाडिय़ों को कबड्डी खेल के नियमों की जानकारी दी। सचिव चंदनसिंह भाटी ने बताया कि टीम को एक दिसम्बर को भीलवाड़ा के लिए संघ अध्यक्ष अमरदीन फकीर रवाना करेंगे। सब जूनियर कबड्डी टीम पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने जैसलमेर से जाएगी। source https://www.patrika.com/...

अंतरराष्ट्रीय सरहद पर आकार लेगा सीमावर्ती पर्यटन

Image
जैसलमेर. अंतरराष्ट्रीय सरहद पर स्थित जैसलमेर जिले में सीमावर्ती पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर जिला कलक्टर आशीष मोदी के निर्देशन में तैयार प्रोजेक्ट को नीति आयोग द्वारा मंजूर कर लिया गया है। प्रोजेक्ट के तहत सरहदी पर्यटन को बढावा दिए जाने के साथ ही सीमा सुरक्षा बल की कार्य शैली के बारे में पर्यटकों में जागरूकता लाने व उनके द्वारा किए जाने वाले अनुकरणीय कार्य से पर्यटकों को रु-ब-रुकरवाने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्धेश्य से तनोट-लोंगेवाला-बबलियान परिपथ को विकसित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जैसलमेर जिला आकांक्षी कार्यक्रम में शामिल है, जिसके अन्तर्गत जिला कलक्टर आशीष मोदी के प्रयासों से नीति आयोग ने सीमावर्ती पर्यटन को बढावा देने के इस प्रोजेक्ट को स्वीकृति प्रदान की है। गौरतलब है कि बॉर्डर टूरिज्म को लेकर पत्रिका ने प्रमुखता से मुद्दा उठाया था। समन्वित भागीदारी से आकार लेगा प्रोजेक्ट प्रोजेक्ट में जिला प्रशासन के साथ-साथ सीमा सुरक्षा बल, पर्यटन विभाग, जिला परिषद् जैसलमेर व ग्राम पंचायत तनोट सहयोगी होंगे। इस प्रोजेक्ट को तैयार करने के उद्देश्य से जिला कलक्टर एवं संबंधित अध...

शादी के फेरे होते ही परीक्षा देने पहुंची रवीना

Image
चांधन. क्षेत्र की निवासी रवीना चौधरी ने समाज के सामने बालिका शिक्षा की महत्ता पर एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया है । रवीना चौधरी ने अपने हाथों की मेहंदी सूखने का इंतजार करने के बजाय परीक्षा को महत्व दिया। चांधन निवासी रामाराम चौधरी की बेटी रवीना की शादी के फेरे जैसे ही सम्पन्न हुए वह बीएससी बीएड तृतीय वर्ष की परीक्षा देने गांव से 70 किलोमीटर दूर पोकरण पहुंची । वहां पर दुल्हन के वेश में बालिका को देखकर एक बारगी सब देखते रह गए । बाद में सभी ने बालिका के जज्बे की प्रशंसा की । रवीना चौधरी ने बताया कि एक बालिका के लिए शिक्षा कितनी जरूरी है इस बात को मैंने हमेशा याद रखा है । तभी शादी के तुरंत बाद परीक्षा देने पहुंची। अभिभावक रामाराम चौधरी ने बताया कि हमने अपने बच्चों को हमेशा शिक्षा के महत्व से अवगत करवाया है । जब शादी के तत्काल बाद बेटी के एग्जाम होने की बात मुझे पता चली तो बिना विलंब किए बेटी को परीक्षा केंद्र तक पहुचाया। source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/raveena-reached-for-the-examination-as-soon-as-the-marriage-was-over-7199812/

नौनिहालों की सेहत रक्षा के लिए आयुर्वेद विभाग की कवायद

Image
जैसलमेर. प्रशासन गांवों के संग अभियान ग्रामीणों के लिए बहुद्देशीय लाभों के साथ ही बच्चों की सेहत संवारने की दिशा में भी खासे मददगार साबित हो रहे हैं। इन शिविरों में आयुर्वेद विभाग की ओर से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में अभिवृद्धि के लिए विशिष्ट औषधि की खुराक पिलाने का काम भी किया जा रहा है। सोमवार को फतेहगढ़ पंचायत समिति अंतर्गत लोरड़ीसर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर में बच्चों को स्वर्ण प्राशन औषधि पिलाकर लाभान्वित किया गया। शिविर में पूर्व जिलाप्रमुख अंजना मेघवाल, प्रधान जनकसिंह भाटी, शिविर प्रभारी दिनेश विश्नोई, विकास अधिकारी डॉ. प्रदीप धनदे, सहायक विकास अधिकारी भंवरदान एवं ग्राम विकास अधिकारी प्रकाशसिंह की ओर से इसकी खुराक बच्चों को पिलाई गई। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार त्रिवेदी ने बताया कि स्वर्ण प्राशन की औषधि बच्चों में बुद्धि के विकास तथा याददाश्त बढ़ाने के साथ ही विभिन्न प्रकार के रोगों से बचाव करती है। शिविर में 52 बच्चों को स्वर्ण प्राशन खुराक से लाभान्वित किया गया। शिविर में आयुर्वेद विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार क...

राष्ट्र को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण

Image
जैसलमेर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग आदर्श विद्या मंदिर में पाली-बाड़मेर विभाग संगठन मंत्री भवानी शंकर शर्मा के प्रवास में सम्पन हुआ। मां सरस्वती व युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प चढ़ा कर दीप प्रज्वलित करके अभ्यास वर्ग का शुभारंभ किया। जिले की चार नगर इकाइयों से 42 अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिसमें कार्यकर्ताओं को सैद्धान्तिक भूमिका, कार्यपद्धति, कार्यकर्ता व्यवहार एवं विकास, आचार पद्धति सक्षम इकाई तथा आयाम कार्य के विषयों पर चर्चा की। विभाग संगठन मंत्री भवानी शंकर शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद की कार्य पद्धति व्यक्ति निर्माण अथवा कार्यकर्ता विकास जिसके माध्यम से हमारा लक्ष्य राष्ट्र पुन:निर्माण का उद्देश्य पूर्ण होगा और परिषद के कार्यकर्ता कैसे आंदोलनात्मक, रचनात्मक व संघठनात्मक पद्धति से कार्य करके अपने कार्य क्षेत्र व राष्ट्र को मजबूत बना सकेंगे। जिला संयोजक महेंद्रसिंह सोढ़ा ने बताया कि संगठन में पद को नहीं बल्कि दायित्व को महत्व दिया जाता हैं। जिला अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसा हैं तो हम कार्यकर्ताओं की राष्ट्र च...

5000 कुरजां के कलरव से गूंज रहे सरोवर

Image
लाठी (जैसलमेर). शीतकाल के दौरान सैंकड़ों किमी का सफर तय कर पश्चिमी राजस्थान में डेरा डालने वाली कुरजाओं की इन दिनों तालाबों पर रोनक नजर आ रही है। लाठी क्षेत्र में इनकी संख्या में भी इजाफा होने लगा है। वर्तमान में यहां पांच हजार से अधिक प्रवासी कुरजां ने डेरा डाल रखा है। गौरतलब है कि चीन, कजाकिस्तान, मंगोलिया आदि देशोंं में सितंबर माह में बर्फबारी शुरू हो जाती है तथा कुरजां के लिए यह मौसम अनुकूल नहीं रहता है। ऐसे में सैंकड़ों किमी का सफर तय कर ये कुरजां पश्चिमी राजस्थान का रुख करती है। सितंबर-अक्टूबर माह से फरवरी-मार्च माह तक यहां शीतलहर चलती है। ऐसे में कुरजां के लिए यहां मौसम अनुकूल हो जाता है। पांच-छह माह तक कुरजां पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग जगहोंं पर अपना डेरा डालती है तथा प्रवास करती है। इन दिनों लाठी क्षेत्र में कई जगहों पर बड़ी संख्या में कुरजां ने डेरा डाल रखा है। जिससे सुबह के समय तालाब, सरोवर कुरजां की कलरव से गूंजते सुनाई दे रहे है। संख्या हुई पांच हजार पार पक्षीप्रेमी सुमेरसिंह सांवता ने बताया कि शीतकाल के दौरान कुरजां को वन्यजीव बाहुल्य लाठी क्षेत्र रास आने लगा है। वर्...

हवन की पूर्णाहुति, चिंतामणी बालाजी मंदिर में किया पाहळ

Image
पोकरण. क्षेत्र के खेतोलाई गांव में स्थित बालाजी मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सोमवार को कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। रविवार रात यहां जागरण आयोजित किया गया। जैसला के महंत रामाचार्य व अन्य संतों की ओर से रातभर भजनों की प्रस्तुतियों के साथ प्रवचन दिए गए। उन्होंने धर्म के मार्ग पर चलकर सत्य का साथ देने की बात कही। सोमवार को सुबह मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। स्वामी शिवज्योतिषानंद महाराज के सानिध्य में मंदिर में गायत्री मंत्र का जप कर यज्ञ में आहुतियां दी गई। सरपंच सुशीला विश्रोई, रामरतन, नाथूराम, मांगीलाल अज्ञात, अर्जुनराम विश्रोई, भंवरुराम गोदारा, भींयाराम, जोराराम, गोरधनराम, मांगीलाल विश्रोई, सुआ व धापू सहित ग्रामीणों ने यज्ञ में अपनी ओर से आहुतियां दी। संत नारायणदास की ओर से गुरु जम्भेश्वर भगवान के 120 शब्दों का पाठ कर पाहळ किया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। स्वामी शिवज्योतिषानंद महाराज ने बालाजी मंदिर को चिंतामणि बालाजी का नाम दिया। विश्रोई विश्रोई ने धन्यवाद ज्ञापित किया। source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/the-completio...